लाइव न्यूज़ :

कानून-व्यवस्था को लेकर गिरिराज सिंह का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला, कहा- राजद के इशारे पर चल रहे हैं सीएम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2022 16:06 IST

गिरिराज सिंह ने राज्‍य सरकार को कानून-व्‍यवस्‍था के मसले पर खुली चुनौती देते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्‍मेदारी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि दुख तो तब होता है जब सरकार इस तरह की घटना के बाद भी चुप्पी साधकर बैठी रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के इशारे पर चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडाराज और जंगलराज है।

पटना: बेगूसराय में हुई शर्मनाक घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पटना में मीडिया के सामने बिहार में जंगलराज की हकीकत बताई। सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पता नहीं किस डर की वजह से जंगलराज को अब जनताराज बता रहे हैं। बिहार में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही जिम्मेदार हैं।

गिरिराज सिंह ने राज्‍य सरकार को कानून-व्‍यवस्‍था के मसले पर खुली चुनौती देते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्‍मेदारी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि दुख तो तब होता है जब सरकार इस तरह की घटना के बाद भी चुप्पी साधकर बैठी रहती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के इशारे पर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार के लोग ही इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं और बदले में सरकार एक्शन लेने के बजाय उन्हें संरक्षण देती है। उनसे जब पूछा गया कि आखिर अपराधी क्यों नहीं अभी तक गिरफ्तार हो पाए हैं तो इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधी गिरफ्तार हो कैसे पाएंगे, क्या पता वो किसी सरकारी भवन में छिपे हों, कौन जानता है? उन्होंने कहा कि जब पटना के थाना से अपराधी को सरकार के लोगों के द्वारा छुड़ाया जा सकता है तो बिहार में कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडाराज और जंगलराज है। 

मुख्यमंत्री ने अपराधियों के सामने 2025 तक आत्मसमर्पण कर दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हैं दूसरी तरफ थानों के सामने से गोली मारकर अपराधी गुजर जाते हैं और आपकी पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा कि हमें समझ में नहीं आता है कि मुख्यमंत्री कहां हैं? हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री सामने आकर जवाब दें। इस बड़ी घटना में एसपी का बयान क्या मायने रखता है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए