गिरिराज सिंह ने कहा, "मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है, ये ओवैसी जैसे लोग देश के लिए खतरनाक हैं"

By एस पी सिन्हा | Published: November 29, 2022 05:55 PM2022-11-29T17:55:56+5:302022-11-29T17:59:11+5:30

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने उन गांवों का भी दौरा किया है, जहां पसमांदा मुस्लिम छठ पूजा करते हैं। मैंने बार-बार कहा है कि हमें मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है लेकिन ये ओवैसी जैसे लोग देश के लिए खतरनाक हैं।

Giriraj Singh said, "There is no hatred towards Muslims, these people like Asaduddin Owaisi are dangerous for the country" | गिरिराज सिंह ने कहा, "मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है, ये ओवैसी जैसे लोग देश के लिए खतरनाक हैं"

फाइल फोटो

Highlightsगिरिराज सिंह का असदुद्दीन ओवासी पर तीखा हमला, बताया देश के लिए खतरनाकहमें मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है, यह कट्टरपंथी लोग हैं, जो हमारे समाज में जहर फैलाते हैंगिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने उन गांवों का भी दौरा किया है, जहां पसमांदा मुस्लिम छठ पूजा करते हैं

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा है कि वोट के सौदागरों ने देश को धर्मशाला बना दिया है। उन्होंने एनआरसी, कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एकबार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन कानून को लागू करने की भाजपा और सरकार की नहीं बल्कि देश की तैयारी होनी चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सब कानून देश के लिए जरूरी हैं क्योंकि भारत में पूरी दुनिया की आबादी का 18 से 20 प्रतिशत है। यहां जनसंख्या के हिसाब से जमीन और पानी कम है। उन्होंने कहा कि सभी संसाधन सीमित हैं। केरल, कश्मीर, बंगाल और पूर्वांचल जैसे राज्यों में कड़े कानून लाने की जरूरत है। ऐसा कड़ा कानून हो, जो हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई सभी धर्मों पर लागू होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो यह कानून नहीं माने, उन्हें सरकारी सुविधाओं से अलग किया जाए। उनकी वोटिंग राइट समाप्त कर दी जानी चाहिए, तभी देश में लोग इन कानूनों के लागू होने के बाद उसे मानेंगे और इस पर अमल करेंगे। गिरिराज सिंह ने कह कि वोट के सौदागरों ने देश को धर्मशाला बना दिया है। वहीं एनआरसी, कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बिहार में महागठबंधन और विपक्षी पार्टियों के विरोध पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन यदि चाहे कि हम आग लगा दें तो जनता उन्हें आग लगाने नहीं देगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश महागठबंधन और सरकार से नहीं चलता है। देश समस्या और उसके समाधान से चलता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर चीज वोट और धर्म की नजर से ना देखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के जनमानस को सपना दिखा कर कुर्सी बचा रहे हैं। शराबबंदी कानून लगा कर पहले हर घर शराब पहुंचाने के बाद प्रायश्चित करने के लिए गंगाजल पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में जल नल वाली योजना फ्लॉप है। नीतीश कुमार अब गंगा जल पहुंचा रहे हैं। गंगाजल के नाम पर नीतीश सपना दिखाकर कुर्सी बचा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार को मुस्लिम समुदाय से कोई नफरत नहीं है, लेकिन कट्टरपंथी समाज में नफरत फैलाते हैं।

गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के बारे में बेहद तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, “मैंने उन गांवों का दौरा किया है, जहां पसमांदा मुस्लिम छठ पूजा करते हैं। मैंने बार-बार कहा है कि हमें मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है। यह कट्टरपंथी हैं जो समाज में जहर फैलाते हैं। ओवैसी जैसे लोग देश के लिए खतरनाक हैं।”

Web Title: Giriraj Singh said, "There is no hatred towards Muslims, these people like Asaduddin Owaisi are dangerous for the country"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे