लाइव न्यूज़ :

बंगाल अगला कश्मीर होगा, बोले गिरिराज सिंह- मुसलमानों से खतरा कम, मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा

By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2022 12:21 IST

गिरिराज सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को गांव की चौपालों में दिखाए जाने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,  जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने फिल्म को गांव की चौपालों में दिखाए जाने की वकालत कीकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो बंगाल अगला कश्मीर होगा,

नई दिल्लीः फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार को फिर से तरोताजा कर दिया है। फिल्म ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को बहस में ला दिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग फिल्म को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने फिल्म को गांव की चौपालों में दिखाए जाने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा। एनएनआई से बातचीत में सिंह ने कहा कि  जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे गांव की चौपाल तक दिखाना चाहिए। मैं आज कह रहा हूं कि आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो। एक ज़िला नहीं दर्जनों ज़िले हैं। देश के अंदर कट्टरवादिता से ख़तरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है।

उधर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  'द कश्मीर फाइल्स' ने कई परिवारों और पार्टियों के गुनाहों की फाइल खोल दी है। ये वो गुनहगार हैं जो कश्मीर की परेशानी के गुनहगार हैं, जो कश्मीरियों के पलायन के गुनहगार हैं। आज तक उस सच्चाई को लोगों के सामने न आने देने की कोशिश करते रहे।

टॅग्स :गिरिराज सिंहहिंदी समाचारद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस