लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने राहुल गांधी से किया सवाल, फिर से देश को बांटने के लिए अलग शरिया कोर्ट की स्थापना होगी?

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 16, 2018 10:13 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नेकांग्रेस सांसद शशि थरूर की 'हिंदू पाकिस्तान' वाली टिप्पणी को लेकर कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चहिए।

Open in App

पटना, 16 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राहुल को देश बांटने वाला करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'राहुल जी, अंबेडकर की चर्चा करते हैं, गांधी का नाम लेते हैं पर अंबेडकर और गांधी ने नहीं कहा था कि देश को फिर से बांटने के लिए देश में अलग से कोर्ट (शरिया) की स्थापना होगी। ये सब उनके अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी बुद्धि से हो रहा है।'    वहीं, उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की 'हिंदू पाकिस्तान' वाली टिप्पणी को लेकर कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चहिए। बेगूसराय जिले में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि राहुल के कहने पर थरूर ने ऐसी बातें कही हैं तो उसके लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि ये देश को तोड़ने वाली बात है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर केरल जाने पर बीफ पार्टी करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि गुजरात जाने पर वह जनेऊ धारण कर लेते हैं तथा फिर हिंदू समुदाय पर प्रहार करते हैं। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।

उधर, बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने सिंह के राहुल के खिलाफ दिए गए बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि क्या उन्हें पता नहीं है कि विभिन्न राज्यों में भाजपा के कई सहयोगी दल के नेता गोमांस खाते हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गिरिराज सिंहराहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी