लाइव न्यूज़ :

Giriraj Singh Attack: देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं राहुल गांधी?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड को बताया कांग्रेस की नाजायज औलाद!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2024 16:20 IST

Giriraj Singh Attack: गिरिराज सिंह ने बताया कि यात्रा 18 अक्टूबर को बिहार के भागलपुर जिले से शुरू होकर 22 तारीख को किशनगंज जिले में खत्म होगी।

Open in App
ठळक मुद्देGiriraj Singh Attack: राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि हिंदुत्व को जगाने की यात्रा है।Giriraj Singh Attack: यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं।Giriraj Singh Attack: हम लोग हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकल रहे हैं।

Giriraj Singh Attack: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर निकलने वाले हैं। वहीं, यात्रा से पहले बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड को कांग्रेस की नाजायज औलाद बताते हुए राहुल गांधी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। बेगूसराय में मीडिया को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने ने कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं। इसलिए वो हल्की बाते करते रहते हैं। वो कानून को नहीं मानते है। अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड देश की ऐसी संस्था है, जिसकी हर बात को राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग सही बताते हैं। वक्फ बोर्ड कांग्रेस की नाजायज औलाद की तरह है, जो कहता है कि वक्फ बोर्ड जो कहे वही सही।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड देश की ऐसी संस्था ही जो कहे वहीं सही, इसलिए इसको खत्म कर देना चाहिए। वहीं अपनी यात्रा के संबंध में गिरिराज सिंह ने बताया कि यह यात्रा 18 अक्टूबर को बिहार के भागलपुर जिले से शुरू होकर 22 तारीख को किशनगंज जिले में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि हम लोग हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकल रहे हैं।

कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वोट के सौदागर को विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव, लालू यादव और ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से न तो जदयू का कुछ लेना-देना है और ना ही भाजपा को, यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि हिंदुत्व को जगाने की यात्रा है। बता दें कि गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को लेकर पहले जहां जदयू ने सवाल उठाते थे। वहीं अब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने भी इस यात्रा से किनारा कर लिया है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम