लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, इस्तीफे पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By रुस्तम राणा | Updated: August 26, 2022 17:58 IST

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा राहुल गांधी पर हमला सही नहीं है क्योंकि आप (गुलाम नबी आजाद) उस परिवार के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआजाद के इस्तीफा पत्र को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी पर हमले का किया बचावखड़गे ने कहा- राहुल गांधी पर हमला सही नहीं है क्योंकि आप (गुलाम नबी आजाद) उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैंकांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा मैं दुखी हूं उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर यह कहा है कि उन्हें अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफा-पत्र में सीधे-सीधे जो पार्टी की वर्तमान स्थिति है उसके लिए सीधे राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा राहुल गांधी पर हमला सही नहीं है क्योंकि आप (गुलाम नबी आजाद) उस परिवार के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। 

खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा आपसे सलाह ली है। आप सीडब्ल्यूसी की बैठकों और कोर कमेटी की बैठकों का हिस्सा थे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा, जब आप स्वयं हर चीज का हिस्सा बनकर निर्णय लेते हैं, यह कहते हुए कि पार्टी अच्छी तरह से काम नहीं कर रही है, यह सही नहीं है। यह उन्हें शोभा नहीं देता। यह उनके लिए एक नुकसान होगा क्योंकि आरएसएस के खिलाफ हमारी लड़ाई में वह हमारे साथ नहीं हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा मैं दुखी हूं। उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

वहीं कांग्रेस से अलग होते ही गुलाम नबी आजाद ने एलान कर दिया कि वह अब एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। उन्होंने किसी भी पार्टी में शामिल होने की अटकलों से इनकार किया है। जम्मू कश्मीर में आने वाले कुछ समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाना काफई दिलचस्प हो सकता है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेगुलाम नबी आजादराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल