लाइव न्यूज़ :

CAB की वजह से कश्मीर से कन्याकुमारी तक आशांति, पूर्वोत्तर में हर धर्म के लोग कर रहे हैं विरोध: गुलाम नबी आजाद

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2019 13:16 IST

नागरिक संशोधन विधेयक राज्य सभा में पारित होने के बीच असम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बुधवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जिसके बाद कई इलाकों में सेना की तैनाती करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अशांति फैली हुई है: गुलाम नबी आजादपूर्वोत्तर के सभी लोग धर्म का बिना ध्यान किए इस बिल के खिलाफ हैं: आजाद

राज्य सभा में बुधवार को नागरिक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इसकी वजह से पूरे देश में आशांति है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अशांति फैली हुई है लेकिन इसका सबसे अधिक असर पूर्वोत्तर राज्यों पर दिख रहा है।

गुलाम नबी आजाद ने साथ ही कहा कि पूर्वोत्तर सभी लोग धर्म का बिना ध्यान किए इस बिल के खिलाफ हैं। नागरिक संशोधन विधेयक लोकसभा में इसी हफ्ते सोमवार को पारित किया गया था और अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाना है।

इस बीच असम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बुधवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जिसके बाद कई इलाकों में सेना की तैनाती करनी पड़ी। साथ ही त्रिपुरा समेत असम के भी दस जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर असम के लोगों से कहा है कि उन्हें किसी भी हाल में घबराने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने हालांकि मोदी की ओर से नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद उन पर तंज कसते हुए कहा कि वहां के लोग प्रधानमंत्री के संदेश नहीं पढ़ सकते क्योंकि इंटरनेट सेवा बंद है। पार्टी ने यह दावा भी दोहराया कि यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को असम के लोगों को अश्वासन किया कि उन्हें नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने के बाद चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और कोई उनके अधिकारों, विशिष्ट पहचान और खूबसूरत संस्कृति को छीन नहीं सकता। 

मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, 'असम के हमारे भाई और बहन मोदी जी का संदेश नहीं पढ़ सकते क्योंकि उनके लिए इंटरनेट बंद है।’ 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019कांग्रेसराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप