लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कहा- 'चुनाव के लिए बीजेपी उसे ला रही है फिर भगा देगी'

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2019 16:08 IST

हीरा व्यापारी और बैंकों से 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की इंग्लैंड में गिरफ्तारी की खबर बुधवार को आई।

Open in App

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी को बीजेपी का चुनावी स्टंट बताया है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी ने ही नीरव मोदी को देश से भागने में मदद की और चुनाव के बाद वे उसे वापस बाहर भेज देंगे। गुलाम नबी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, 'उन्होंने (बीजेपी) उसे देश छोड़कर भागने में मदद की थी और अब अब वे उसे वापस ला रहे हैं। वे उसे चुनाव के लिए वापस ला रहे हैं और चुनाव के बाद वे फिर उसे वापस भेज देंगे।'

हीरा व्यापारी और बैंकों से 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की इंग्लैंड में गिरफ्तारी की खबर बुधवार को आई। यूके पुलिस ने नीरव मोदी को लंदन के होलबर्न मेट्रो स्टेशन से हिरासत में लिया। नीरव मोदी के पिछले कई दिनों से लंदन में रहने की खबरें आ रही थी। नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट सोमवार को जारी हुई थी और तभी से अंदेशा जताया जा रहा था कि उसकी कभी भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

टॅग्स :नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे