लाइव न्यूज़ :

Modi Yogi Roadshow Ghaziabad: मोदी-योगी ने किया रोड शो, सड़क के दोनों तरफ लोगों का जनसैलाब

By धीरज मिश्रा | Updated: April 6, 2024 18:13 IST

Modi Yogi Roadshow Ghaziabad: गाजियाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है और उनके समर्थन में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रोड शो किया।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में पीएम मोदी-सीएम योगी ने किया रोड शो पीएम को देखने के लिए भारी संख्या में आए लोग गाजियाबाद से बीजेपी ने अतुल गर्ग को बनाया उम्मीदवार

Modi Yogi Roadshow Ghaziabad: गाजियाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है और उनके समर्थन में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रोड शो किया। पीएम के इस रोड शो में उम्मीदवार अतुल गर्ग भी मौजूद थे। पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए। सड़क पर पीएम मोदी का काफिला चल रहा था।

वहीं, सड़क के दोनों तरफ लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। कोई श्री राम की तस्वीर लेकर मोदी का अभिवादन कर रहा था, तो कोई हनुमान जी की गदा लेकर पहुंचा था। कहीं महिलाएं नाचते-गाते हुए पीएम को थैंक्यू कह रही थी। मोदी का काफिला जैसे-जैसे लोगों के पास से होकर गुजर रहा था। लोग हाथों में फोन लेकर सेल्फी लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे थे।

पीएम मोदी हाथ में कमल का फूल लेकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।पीएम मोदी की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दोपहर के वक्त गर्मी होने के बावजूद भी लोग जुटना शुरू हो गए। शाम को होने वाली रोड शो के लिए दोपहर तीन बजे से लोग पहुंचने लगे थे। वहीं, काफी संख्या में लोग अपनी घरों की छतों पर जमा हुए और पीएम मोदी को देखा।

26 अप्रैल को मतदान होना है

गाजियाबाद लोकसभा की सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। यह सीट वीवीआईपी है। क्योंकि, इस सीट से पूर्व में भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह चुनाव लड़े और जीते। जनरल वीके सिंह ने चुनाव लड़ा और जीते। इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। बीजेपी ने किसी बड़े चेहरे पर दाव न खेलकर अतुल गर्ग को मौका दिया। अतुल गर्ग के पिता दिनेश चंद गर्ग बीजेपी की टिकट पर गाजियाबाद के मेयर भी रहे चुके हैं। बीजेपी के उम्मीदवार अतुल गर्ग ने दावा किया है कि वह यहां से 6 लाख वोट से जीतेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथगाजियाबादग़ाज़ियाबाद लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम