इन महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स के जरिए जानिए जॉर्ज फर्नांडिस का सियासी सफर

By धीरज पाल | Published: January 29, 2019 06:38 PM2019-01-29T18:38:30+5:302019-01-29T18:38:30+5:30

जॉर्ज फर्नांडिस महज 37 साल की उम्र में ही इनके सियासी सफर की शुरुआत की। उन्होंने 1967 में महाराष्ट्र कांग्रेस के धाकड़ नेता एसवाई पाटिल को हराकर लोक सभा में डेब्यू किया। 

george fernandes death: about political career and lok sabha and rajya sabha member | इन महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स के जरिए जानिए जॉर्ज फर्नांडिस का सियासी सफर

इन महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स के जरिए जानिए जॉर्ज फर्नांडिस का सियासी सफर

पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। 3 जून 1930 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मे जॉर्ज फर्नांडिस का राजनैतिक जीवन संघर्षों से भरा है।  विद्रोही छवि के नेता रहे जॉर्ज की राजनीति की शुरुआत ट्रेड यूनियन और स्थानीय नगरपालिका की राजनीति से की। महज 37 साल की उम्र में ही इनके सियासी सफर की शुरुआत की। उन्होंने  1967 में महाराष्ट्र कांग्रेस के धाकड़ नेता एसवाई पाटिल को हराकर लोक सभा में डेब्यू किया। 

जॉर्ज फर्नांडिस का सियासी सफर

 - जॉर्ज फर्नांडिस चौथे लोकसभा चुनाव 1967 में संयुक्‍त सोशियल पार्टी की ओर से मुंबई साउथ की सीट से चुनाव लड़ा। इसमें भारी बहुमत से जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के सदाशिव कानोजी पाटिल को हराया था। 
- 1969-73 तक जॉर्ज जनरल सेकेटरी रहे। 
- 1971 में दोबारा  मुंबई साउथ की सीट से लोक सभा का चुनाव लड़ा। लेकिन करार हार का सामना करना पड़ा।
- 1973-77 तक संयुक्‍त सोशियल पार्टी के अध्यक्ष रहे। 
- 1977-79 तक जॉर्ज ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन का सदस्य बने। इस बाद भारतीय रेलवे के खिलाफ हड़ताल शुरू की। 
- छठें लोस सभा चुनाव 1977 में मार्च-जुलाई यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर थे। 
- 1977-79 में  कम्यूनिकेशन यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर थे। 
- लोकसभा चुनाव 1989-91 में बिहार के मुजफ्फरपुर से चुनाव जीता। 
- रेलवे मार्च-मई 1990 में कश्मीर मामलों के मंत्री थे। 
- 1996-97 में समता पार्टी के सदस्य बनें। 
- 1998-99 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
- 13 अक्टूबर 1999 से 16 मार्च 2001 तक लोक सभा सदस्य बने। 
- 1998 के चुनाव में वाजपेयी सरकार पूरी तरह सत्‍ता में आई और उसी दौरान एनडीए का गठन हुआ और जॉर्ज फर्नांडीस एनडीए के संयोजक बने। 
- 1999-2004 से सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य थे। 
- 2004 में बिहार के मुजफ्फरपुर सीट से जीता। 

जॉर्ज फर्नांडिस इन लोकसभा सीट से जीते 

1967- साउथ मुंबई सीट
1977- मुजफ्फरपुर सीट, बिहार
1980-मुजफ्फरपुर सीट, बिहार
1989-मुजफ्फरपुर सीट, बिहार
1991- मुजफ्फरपुर सीट, बिहार
1196- नालंदा
1998-नालंदा 
1999-नालंदा
2004-मुजफ्फरपुर सीट, बिहार

इन सीटों पर मिली हार 

1971- साउथ मुंबई
1984- नॉर्थ बैंगलोर 
2009- मुजफ्फरपुर सीट

Web Title: george fernandes death: about political career and lok sabha and rajya sabha member