लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट से भी गहलोत सरकार को झटका, 31 अक्टूबर से पहले कराने होंगे जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगमों के चुनाव

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 8, 2020 22:35 IST

राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम में 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने होंगे। इससे पूर्व भी राजस्थान हाईकोर्ट ने 18 मार्च को आदेश जारी कर जयपुर, जोधपुर व कोटा के नगर निगमों के चुनाव 17 अप्रैल से आगामी छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र पर 31 अक्टूबर तक ये चुनाव कराए जाने के लिए कहा था।नगर निगम ग्रेटर में 12 लाख 28 हजार 911 और हेरिटेज में 9 लाख 32 हजार 808 मतदाता हैं।जयपुर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम के चुनाव दो चरण में करने का सुझाव राज्य निर्वाचन आयोग को सुझाव दिया है।

जयपुरःराजस्थान सरकार की जयपुर, जोधपुर और कोटा में नवसृजित 6 नगर निगमों के चुनाव 31 अक्टूबर तक कराए जाने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए गहलोत सरकार को एक सप्ताह में चुनाव के लिए नोटिफिकेषन जारी करने के निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम में 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने होंगे। इससे पूर्व भी राजस्थान हाईकोर्ट ने 18 मार्च को आदेश जारी कर जयपुर, जोधपुर व कोटा के नगर निगमों के चुनाव 17 अप्रैल से आगामी छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए थे। अदालत ने 28 अप्रैल को इस अवधि को एक बार फिर आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र पर 31 अक्टूबर तक ये चुनाव कराए जाने के लिए कहा था।जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा का कहना है कि हमारी चुनावी तैयारी पूरी है। आयोग के आदेशानुसार चुनाव करवा दिए जाएंगे। नेहरा का कहना है कि हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद से ही चुनावों को लेकर सक्रिय हो गए थे।

आरक्षण लॉटरी निकाली जा चुकी है। मतदाता सूची प्रकाशित हो गई। मतदानकर्मियों की सूची भी तैयार हैं। वहीं, ईवीएम भी पंचायत चुनाव समाप्त होते ही तैयार कर लेंगे। जयपुर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम के चुनाव दो चरण में करने का सुझाव राज्य निर्वाचन आयोग को सुझाव दिया है। शहर में 21 लाख 61 हजार 719 मतदाता है। इनमें नगर निगम ग्रेटर में 12 लाख 28 हजार 911 और हेरिटेज में 9 लाख 32 हजार 808 मतदाता हैं।

जयपुर जिला कलेक्टर का कहना है कि कोरोना संक्रमणकाल में चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेसिंग की पालना के लिए 1700 मतदान केंद्र बढ़ाने और मतदानकर्मियों की संख्या 8500 की बढ़ोतरी करनी होगी। आयोग के अनुसार एक मतदान केंद्र पर 850 वोटर होंगे। जयपुर निगम क्षेत्र में 1941 मूल मतदान केंद्र हैं। इनके अलावा 1700 सहायक मतदान केंद्र और बनाए जाएंगे। इसमें नगर निगम ग्रेटर में 950 और नगर निगम हेरिटेज में 750 सहायक मतदान केंद्र शामिल है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी