जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं गीता मित्तल

By स्वाति सिंह | Published: August 4, 2018 02:52 PM2018-08-04T14:52:59+5:302018-08-04T14:52:59+5:30

कानून मंत्रालय की अलग से जारी एक अधिसूचना के अनुसार पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन को दिल्ली उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Geeta Mittal becomes the first woman Chief Justice of the Jammu and Kashmir High Court | जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं गीता मित्तल

जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं गीता मित्तल

नई दिल्ली, 4 अगस्त: जस्टिस गीता मित्तल को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह राज्य के हाई कोर्ट की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं। इससे पहले तक जस्टिस गीता मित्तल दिल्ली के हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। शुक्रवार को जस्टिस सिंधु शर्मा जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं। कानून मंत्रालय की अलग से जारी एक अधिसूचना के अनुसार पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन को दिल्ली उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येन्द्र झावेरी को पदोन्नति देकर उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति विनीत सरन की जगह ली है। विनीत सरन को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को पदोन्नति देकर झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बोस की दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने यह कह कर खारिज कर दिया था कि किसी हाई-प्रोफाइल उच्च न्यायालय की अध्यक्षता के लिये न्यायाधीश के पास पर्याप्त अनुभव की कमी है। बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजया के। तहीलरमानी को पदोन्नत कर मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वह न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की जगह लेंगी जिन्हें पदोन्नति देकर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया है।

गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम। के। शाह को पदोन्नति देकर पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश निुयक्त किया गया है क्योंकि पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की अध्यक्षता करेंगे। केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Geeta Mittal becomes the first woman Chief Justice of the Jammu and Kashmir High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे