लाइव न्यूज़ :

जीडीपी 20.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन अगस्त माह में 16 लाख लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, देखें आंकड़े

By शीलेष शर्मा | Updated: September 2, 2021 18:12 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया कि पिछले सात साल में इन उत्पादों के दाम बढ़ाकर 23 लाख करोड़ रुपए अर्जित किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान, वेतनभोगी वर्ग और श्रमिकों से धन लिया जा रहा है।जीडीपी 2021-22 की पहली तिमाही में 32.38 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।2020-21 की इसी तिमाही में 26.95 लाख करोड़ रुपये थी।

नई दिल्लीः देश में जीडीपी के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद बेरोज़गारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र देश का अकेला राज्य है, जिसने बेरोज़गारी के आंकड़ों पर अंकुश लगाने में कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर सकी है।

पूरे देश की बात करें तो केवल अगस्त महीने में लगभग 16 लाख लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। सीएमआई के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त महीने में बेरोज़गारी की दर चरम पर जा पहुंची है।बेरोज़गारी की जो दर जुलाई महीने में 6. 95 फ़ीसदी थी, वह अगस्त में 8. 32 फ़ीसदी तक पहुँच गयी है, जो देश के लिये खतरनाक संकेत है।

कांग्रेस ने इन आंकड़ों पर चिंता जताती हुये जीडीपी के बढ़ते आंकड़ों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि तेल के खेल से जीडीपी की बढ़त से रोज़गार पैदा होने वाले नहीं हैं। पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला का तर्क था कि सरकार को किसानों, लघु और मध्यम वर्ग के उद्योग से संवाद कर  समस्या का वास्तविक कारण खोजना होगा। 

सीएमआईई की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि जुलाई में कामगारों की संख्या 39. 93 करोड़ थी, जो घट कर अगस्त में 39. 77 करोड़ पर पहुँच चुकी है। यदि यही सिलसिला ज़ारी रहा तो रोज़गार के क्षेत्र में भारी गिरावट आ सकती है। महाराष्ट्र में देश के आंकड़ों से अलग आंकड़े नहीं। जुलाई में  बेरोज़गारी 3.9 फीसदी थी, जो अगस्त में बढ़कर 6. 2 फीसदी पर जा पहुंची है।

सूत्रों की मानें तो इन बढ़ते आंकड़ों का बड़ा कारण नोटबंदी, जीएसटी का कुप्रबंधन और कोरोना के कारण लगे प्रतिबंध हैं। हालाँकि सरकार ने राज्य में उद्द्योगों को खोलने और व्यापार के सुचारू संचालन के लिये प्रभावी कदम उठाये हैं, जिससे उम्मीद जगी है कि राज्य सरकार जल्दी ही इस पर नियंत्रण पा लेगी। 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की खतरनाक दूसरी लहर के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई, वहीं बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन जुलाई में 9.4 प्रतिशत बढ़ा है।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधीBJPकांग्रेसRandeep Singh Surjewala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप