लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के उपराज्यपाल से किया अनुरोध, यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम अरुण जेटली पर रखें

By भाषा | Updated: August 27, 2019 10:48 IST

गंभीर ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘‘ मैं आपको इस प्रस्ताव के लिए यह पत्र लिख रहा हूं कि मेरे पूर्वी दिल्ली लोकसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम बदलकर प्रतिष्ठित वकील, हमारे महान नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरूण जेटली जी के नाम पर रखा जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के नाम पर रखने का अनुरोध किया। गंभीर ने 24 अगस्त को बैजल को पत्र लिखकर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले परिसर का नाम जेटली के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के नाम पर रखने का अनुरोध किया। गंभीर ने 24 अगस्त को बैजल को पत्र लिखकर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले परिसर का नाम जेटली के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है।उन्होंने यह पत्र उसी दिन लिखा था, जब एम्स में जेटली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। क्रिकेट से राजनीति के क्षेत्र में आये गंभीर इस कोशिश में लगे हुए हैं कि यमुना क्रीड़ा स्थल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए भी हो।गंभीर ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘‘ मैं आपको इस प्रस्ताव के लिए यह पत्र लिख रहा हूं कि मेरे पूर्वी दिल्ली लोकसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित यमुना क्रीड़ा स्थल का नाम बदलकर प्रतिष्ठित वकील, हमारे महान नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरूण जेटली जी के नाम पर रखा जाए।’’उन्होंने कहा कि यह जेटली के योगदान और उनकी ‘‘अविश्वसनीय’’ विरासत के प्रति श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का भाव होगा गंभीर ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपने लिये ‘पिता तुल्य’ बताया। 

टॅग्स :गौतम गंभीरअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'