लाइव न्यूज़ :

कोविड​​-19 मामले बढ़ने के कारण गौहाटी उच्च न्यायालय ने कनिष्ठ कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 अप्रैल कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, गौहाटी उच्च न्यायालय ने मंगलवार से अगले दो हफ्तों के लिए असम, नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में अपनी सभी संबद्ध पीठों और निचली अदालतों में कनिष्ठ कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी है।

गौहाटी उच्च न्यायालय के महापंजीयक रक्तिम दुआरा ने सोमवार शाम को इसकी एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए पूर्ण रोस्टर के साथ काम करना प्रतिबंधित होगा।

नोटिस में कहा गया है कि गौहाटी की प्रधान पीठ और कोहिमा, आइजोल और ईटानगर में स्थित पीठों के प्रशासनिक अधिकारी (न्यायिक) के स्तर से नीचे के 50 फीसदी कर्मचारी वैकल्पिक आधार पर काम पर आयेंगे।

उन्होंने कहा, "असम, नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में भी यही व्यवस्था रहेगी।"

अधिसूचना में कहा गया कि सभी न्यायालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फेस मास्क पहनकर रखना होगा।

उसमें कहा गया, "न्यायालय परिसरों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त रोक रहेगी, जब तक कि संबंधित प्राधिकारी का विशेष निर्देश नहीं हो या जब तक कि न्यायिक कार्यवाही में किसी पक्ष की व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस