लाइव न्यूज़ :

गरुलिया नगरपालिका चुनावः भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार और पूर्व विधायक सुनील ने बीजेपी को दिया झटका, नामांकन पत्र वापस लेकर टीएमसी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2022 19:23 IST

Garulia Municipal Election: पूर्व विधायक सुनील सिंह, उनके बेटे आदित्य और गरुलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगरुलिया समेत 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। भाजपा की कार्यशैली को लेकर असंतोष प्रकट किया।नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक की मौजूदगी में टीटागढ़ पार्टी कार्यालय में टीएमसी में शामिल हुए।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में गरुलिया नगरपालिका के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नेताओं ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी की और भाजपा की कार्यशैली को लेकर असंतोष प्रकट किया।

 

गरुलिया समेत 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। तीनों नेताओं पूर्व विधायक सुनील सिंह, उनके बेटे आदित्य और गरुलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। भाजपा के बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार तीनों नेता पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक की मौजूदगी में टीटागढ़ पार्टी कार्यालय में टीएमसी में शामिल हुए।

सौरभ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की उत्तर 24 परगना इकाई के कामकाज के तरीके से हम नाखुश हैं। जिले में जहां पार्टी का सांगठनिक आधार तेजी से सिकुड़ रहा है, वहीं स्वयंभू नेताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। हम ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते।’’

सुनील सिंह ने कहा, ‘‘टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होना हमारी गलती थी।’’ हालांकि, भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने इन नेताओं को ‘‘गद्दार’’ बताते हुए पार्टी छोड़ने के कदम की निंदा की। अर्जुन ने कहा, ‘‘टीएमसी से लुभावने प्रस्ताव मिलने पर उन्होंने हमारी पार्टी को धोखा दिया।

इन सभी ने भाजपा से नगरपालिका चुनाव के लिए टिकट की गुहार लगाई थी... और अब पार्टी की पीठ में छुरा घोंप दिया।’’ इस बीच, भाजपा की युवा इकाई के 200 सदस्य पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर इलाके में टीएमसी में शामिल हो गए।

उन्होंने दावा किया कि हाल के चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जा रही। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी, भाजपा की युवा इकाई के समर्थकों पर पाला बदलने का दबाव बना रही है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीBJPममता बनर्जीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया