ठाणे में व्यक्ति के पास से गांजा बरामद, गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 14, 2021 06:58 PM2021-10-14T18:58:51+5:302021-10-14T18:58:51+5:30

Ganja recovered from man in Thane, arrested | ठाणे में व्यक्ति के पास से गांजा बरामद, गिरफ्तार

ठाणे में व्यक्ति के पास से गांजा बरामद, गिरफ्तार

ठाणे, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे में गाड़ियों की जांच के दौरान 25 वर्षीय युवक के पास से कथित रूप से करीब छह ग्राम गांजा मिला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने यातायात पुलिस कर्मी द्वारा रुकने का इशारा करने के बाद भागने की कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी करमजीत रवि आनंद बुधवार सुबह कार से जा रहा था, जब वर्तक नगर इलाके में यातायात पुलिस के कांस्टेबल ने उसे रुकने का इशारा किया। मगर उसने कांस्टेबल की सड़क किनारे खड़ी मोरटसाइकिल को कथित रूप से टक्कर मार दी और अपनी कार से घीसटता चला गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसे जबरन रोका गया और उसकी कार से 5.9 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आनंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला करना) और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने उसे गांजे की आपूर्ति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ganja recovered from man in Thane, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे