लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ के उपाधीक्षक को थप्पड़ मारने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने गैंगस्टर अंकित की पिटाई की थी: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:18 IST

Open in App

तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर अंकित गुज्जर की मौत की प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि उसने उपाधीक्षक को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी कथित तौर पर पिटाई की। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। पुलिस ने कहा कि उसने जांच के दौरान कई कैदियों एवं जेल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जेल के अधिकारी 29 वर्षीय गुज्जर को वहां से स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। वह वहां से जाने के लिए तैयार नहीं था और कथित तौर पर उपाधीक्षक को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई की।’’ गुज्जर तिहाड़ जेल के अंदर अपनी कोठरी में चार अगस्त को मृत पाया गया था जबकि उसकी कोठरी में बंद दो अन्य कैदी साथ के लॉक-अप में जख्मी हालत में पाए गए थे। गुज्जर भाजपा के एक नेता की हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने पहले कहा था कि तीन अगस्त की रात तक तीन कैदी एक ही कोठरी में बंद थे और उनकी कोठरी के बाहर मोबाइल फोन मिलने के बाद जेलकर्मियों से उनकी लड़ाई हुई। उन्होंने कहा था कि जेलकर्मियों ने गुज्जर को दूसरी कोठरी में भेज दिया, जहां से अगली सुबह उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद लापरवाही के आरोप में उपाधीक्षक सहित जेल के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर