लाइव न्यूज़ :

देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री पुरोहितों ने रखा उपवास

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:04 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 15 जून देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से काली पट्टी बांध कर पूजा—अर्चना कर रहे गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा और धरना दिया ।

गंगोत्री, उसके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, यमुनोत्री और उसके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में दोनों धामों के पुरोहितों ने एकदिवसीय सांकेतिक उपवास रखा और धरना दिया । इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

तीर्थ पुरोहित 11 जून से ही बांह पर काली पट्टी बांधकर धामों में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि तीर्थ पुरोहित 20 जून को चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए दोनों विश्व प्रसिद्ध धामों में हवन यज्ञ करेंगे और यदि सरकार द्वारा फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में चारधामों सहित प्रदेश के 51 मंदिरों के प्रबंधन के लिए एक अधिनियम के जरिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था ।

हालांकि, तीर्थ पुरोहित इसका शुरू से ही विरोध कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कुंभ के दौरान तीरथ सिंह रावत ने बोर्ड के मसले पर पुनर्विचार का संकेत देते हुए कहा था कि इस संबंध में सभी हितधारकों से बातचीत करने के बाद कोई निर्णय किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग