लाइव न्यूज़ :

मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 01:10 IST

Open in App

मथुरा, चार जून उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा रिफाइनरी के मथुरा-जालंधर पाइपलाइन से पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये की नकदी,तेल चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण और कई वाहन जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘19 मई को मथुरा रिफाइनरी के पाइपलाइन डिवीजन के मुख्य परिचालन प्रबंधक शिरीष कुमार वर्मा ने छाता कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने क्षेत्र के रनवारी गांव के जंगल से होकर जालंधर जा रही पाइपलाइन से वाल्व लगाकर बड़े पैमाने पर डीजल की चोरी की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और गिरोह के कथित सरगना दलवीर चौधरी, गुड्डा चौधरी, राजेश चौधरी, भोला उर्फ विपिन,मोन्टू, भूषण उर्फ बृज भूषण और उसके बेटे को मामले में गिरफ्तार किया।

ग्रोवर ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने 10, 13 व 17 मई को 11 हजार 400 लीटर डीजल की चोरी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'