लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में दसवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: December 25, 2021 14:12 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दसवीं कक्षा की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

परिवार की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि नाबालिग छात्रा बृहस्पतिवार को ट्यूशन गई थी। वहां दो लोगों ने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और उसे सादपुर गांव के जंगल में ले गए।

शिकायत में कहा गया कि वहां दो लोग पहले से मौजूद थे और फिर चारों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसके परिजन ने पुलिस में शिकायत करके उनके साथ छात्रा की तलाश शुरू की। उसी दौरान उन्हें छात्रा अचेत अवस्था में मिली।

जनसठ पुलिस थाने के प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब