गांधीनगर नगर निगम चुनावः भाजपा का शानदार प्रदर्शन, कुल सीट 44, भाजपा के खाते में 40, जानें कांग्रेस और आप का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 5, 2021 01:40 PM2021-10-05T13:40:02+5:302021-10-05T17:48:02+5:30

Gandhinagar Municipal Corporation election results: चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हाल ही में विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं।

Gandhinagar Municipal Corporation election results total seats 44, bjp win 40, congress 3 and aap one pm narendra modi | गांधीनगर नगर निगम चुनावः भाजपा का शानदार प्रदर्शन, कुल सीट 44, भाजपा के खाते में 40, जानें कांग्रेस और आप का हाल

कुल 44 सीट में से, भाजपा ने 40, आप ने 1 और कांग्रेस ने 3 सीट पर कब्जा किया। 

Highlightsगांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़े थे।भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।गांधीनगर नगर पालिका में बीजेपी ने जोरदार जीत दर्ज की है।

Gandhinagar Municipal Election Result 2021, Gujarat Nagar Nigam Palika Election Chunav: गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस और आप का सूपड़ा साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में बीजेपी ने 90 प्रतिशत सीट पर कब्जा कर लिया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था।

ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हाल ही में विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं। गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़े थे, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।

रुपाणी के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा ने छह नगर निगमों, नगर पालिकाओं और अधिकांश जिलों और तालुका पंचायतों में जीत हासिल की थी। गांधीनगर नगर पालिका में बीजेपी ने जोरदार जीत दर्ज की है।गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी पहली बार जीती है।

कुल 44 सीट में से, भाजपा ने 40, आप ने 1 और कांग्रेस ने 3 सीट पर कब्जा किया। गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 प्रतिशत रहा था। अधिकारी ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा और भानवड में क्रमश: 55.07 और 62.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बनासकांठा जिले के थारा में 73.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद और जूनागढ़ के दो नगर निगमों की तीन सीटों और नगरपालिकाओं एवं जिला पंचायतों की सीटों पर हुए उपचुनावों में भी मतदान क्रमश: 27.20, 47.99 और 57.08 प्रतिशत रहा। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि तालुका पंचायतों की सीटों पर हुए उपचुनाव में औसतन 72.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

तीन नगरपालिकाओं की 78 सीटों के लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72 और आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं। जिला पंचायत निकायों में खाली आठ सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी आठ और आप ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा। तालुका पंचायतों की 43 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 123 उम्मीदवार मैदान में थे। 

Web Title: Gandhinagar Municipal Corporation election results total seats 44, bjp win 40, congress 3 and aap one pm narendra modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे