लाइव न्यूज़ :

गांधीनगर में अमित शाह के मुकाबले कांग्रेस ने उतारा विधायक, जानें कितने मजबूत कांग्रेस के प्रत्याशी?

By भाषा | Updated: April 13, 2019 16:00 IST

Gandhinagar Lok Sabha Constituency : गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में गांधीनगर में सर्वाधिक मतदाता हैं जिनकी संख्या 19.21 लाख है। इसमें गांधीनगर उत्तर, कलोल, साणंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारनपुरा और साबरमती समेत सात विधानसभा क्षेत्र हैं। 

Open in App

गांधीनगर लोकसभा सीट से एक समय पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन और अभिनेता राजेश खन्ना जैसी हस्तियों को अपना उम्मीदवार बना चुकी कांग्रेस ने इस बार दो बार के विधायक सी जे चावड़ा को टिकट दिया है जिनका मुकाबला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से होगा। 

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यूं तो यह सीट 1990 के दशक से भाजपा का गढ़ रही है लेकिन कोई मजबूत उम्मीदवार शाह को कड़ी टक्कर भी दे सकता है। गांधीनगर सीट से अब तक भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी सांसद रहे हैं और वह छह बार से लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

कांग्रेस इस सीट से आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गजों के खिलाफ शेषन, राजेश खन्ना और प्रदेश के पूर्व डीजीपी पी के दत्ता जैसी हस्तियों को मैदान में उतार चुकी है। 

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में गांधीनगर में सर्वाधिक मतदाता हैं जिनकी संख्या 19.21 लाख है। इसमें गांधीनगर उत्तर, कलोल, साणंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारनपुरा और साबरमती समेत सात विधानसभा क्षेत्र हैं। 

2017 के विधानसभा चुनावों में गांधीनगर उत्तर और कलोल सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, बाकी पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गयी थीं। गांधीनगर उत्तर से विधायक चावड़ा ठाकोर समुदाय से आते हैं। यह वर्ग कांग्रेस का मजबूत समर्थक रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे अमित शाह और सी जे चावड़ा के बीच लड़ाई मत कहिए। यह कांग्रेस और भाजपा के बीच की लड़ाई है। अगर वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो उन्होंने गुजरात की तथाकथित सुरक्षित सीट क्यों चुनी। वह किसी चुनौतीपूर्ण सीट से लड़ सकते थे।’’ शाह ने पहले कहा था कि गांधीनगर से लड़ना गौरव की बात है जहां से पहले वाजपेयी और आडवाणी लड़ चुके हैं। 

टॅग्स :अमित शाहलोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019गाँधीनगर लोकसभा सीटगांधीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम