लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिर विवादों में, गांधीजी राष्ट्रपुत्र हैं, इस धरा के सपूत हैं

By भाषा | Updated: October 21, 2019 20:06 IST

प्रज्ञा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘(महात्मा) गांधीजी राष्ट्रपुत्र हैं। गांधीजी इस धरा के सपूत हैं। राम इस धरा के पुत्र हैं। महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं। हम उनके कदमों पर चलते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में भाजपा द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं।मध्य प्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है।

रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘(महात्मा) गांधीजी राष्ट्रपुत्र हैं। गांधीजी इस धरा के सपूत हैं। राम इस धरा के पुत्र हैं। महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं। हम उनके कदमों पर चलते हैं।’’

प्रज्ञा ने कहा कि वह देश के लिए जीती हैं। प्रज्ञा से सवाल पूछा गया था कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में भाजपा द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं लेकिन वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रही हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी बवाल हुया था।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद तब प्रज्ञा ने अपने इस बयान पर देश के लोगों से माफी मांगते हुए कहा था, ‘‘मैं गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं । गांधी जी ने जो देश के लिए किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल