लाइव न्यूज़ :

गरीब की गांधीगिरीः नायब तहसीलदार ने घूस में मांगे 25 हजार तो किसान ने उसकी कार से बांध दी भैंस!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 10:31 IST

यहां सिरोंज तहसील में जब नायब तहसीलदार ने एक किसान से 25 हजार की रिश्वत मांगी तो उसने अपनी भैंस अधिकारी की गाड़ी से बांध दी। नायब तहसीलदार की गाड़ी से बंधी भैंस की तस्वीर सुर्खियों में छाई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेंद्र ने बताया कि पिछले छह महीने से बंटवारे के लिए वो नायब तहसीलदार के चक्कर लगा रहा है। भूपेंद्र का कहना है कि उसके पास घूस के लिए पैसे नहीं है इसलिए अपनी भैंस ही दे दी।

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' का एक सीन तो आपको याद ही होगा। जब बुजर्ग से पेंशन के बदले घूस मांगी जाती है तो मुन्ना भाई उस अधिकारी को शर्मिंदा करने की सलाह देते हैं। बुजुर्ग ने अधिकारी को अपने कपड़े, जूते और चश्मे तक उतार के दे दिए थे। कुछ ऐसी ही गांधीगिरी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में देखने को मिली। 

यहां सिरोंज तहसील में जब नायब तहसीलदार ने एक किसान से 25 हजार की रिश्वत मांगी तो उसने अपनी भैंस अधिकारी की गाड़ी से बांध दी। नायब तहसीलदार की गाड़ी से बंधी भैंस की तस्वीर सुर्खियों में छाई हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित किसान भूपेंद्र ने बताया कि पिछले छह महीने से परिवार की जमीन के बंटवारे के लिए वो नायब तहसीलदार के चक्कर लगा रहा है। घूस की मांग को लेकर उसका काम अटकाया जा रहा है। कोई रास्ता ना देखकर भूपेंद्र ने नायब तहसीलदार की कार से अपनी भैंस बांध दी। भूपेंद्र का कहना है कि उसके पास घूस के लिए पैसे नहीं है इसलिए अपनी भैंस ही दे दी। हालांकि नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सिंघल ने सभी आरोपों को नकार दिया है।

भूपेंद्र ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए अपनी समस्या बताई है। एसडीएम का कहना है कि भूपेंद्र के आरोपों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब