आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने संभाली कांग्रेस की कमान, दिलाई अपार सफलता

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 3, 2019 05:22 PM2019-07-03T17:22:35+5:302019-07-03T17:22:35+5:30

राहुल गांधी का इस्तीफाः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में 1947 से लेकर अब तक 18 राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए हैं। जिसमें से 5 बार गांधी परिवार का सदस्य अध्यक्ष बना है।

Gandhi Nehru Family presidents in Congress Party, Rahul Gandhi Resignation debate | आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने संभाली कांग्रेस की कमान, दिलाई अपार सफलता

आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने संभाली कांग्रेस की कमान

Highlightsराहुल गांधी ने तमाम शंकाओं पर विराम लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों के पास पार्टी की कमान रही है जिन्होंने अपार सफलता दिलाई।

राहुल गांधी ने तमाम शंकाओं पर विराम लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस प्यार के लिए देश और संगठन का आभारी हूं। लेकिन पार्टी को अब नए अध्यक्ष की तरफ देखना चाहिए। माना जा रहा है कि अब गांधी-नेहरू परिवार के बाहर के किसी सदस्य को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का गठन साल 1885 में हुआ था। इस पार्टी के स्थापना के 134 साल हो चुके हैं। इस दौरान 60 लोगों ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें 6 लोग गांधी-नेहरू परिवार से हैं। आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली और अपार सफलता दिखाई। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। जानें आजादी के बाद कब-कब नेहरू-गांधी परिवार से बने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष...

जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू ने 40 साल की उम्र में साल 1929 में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। नेहरू 8 बार कांग्रेस अध्यक्ष बने। वो 1929-20 (करांची अधिवेशन), 1936 (लखनऊ), 1937 (फैज़पुर), 1951 (नासिक), 1952 (दिल्ली), 1953 (हैदराबाद), 1954 (कलकत्ता) में अध्यक्ष बनाए गए।

इंदिरा गांधी

जवाहर लाल नेहरू के बाद इस पद को संभालने वाली इंदिरा गांधी परिवार की तीसरी सदस्य थीं। उन्हें 1959 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष बनाया गया। उस वक्त उनके पिता जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। इसके बाद 1978-83 और 1983-84 में वो फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

राजीव गांधी

1985 में राजीव गांधी को बांबे अधिवेशन में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। वो 1991 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

सोनिया गांधी

सोनिया ने सबसे ज्यादा 19 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। राजीव गांधी की हत्या के बाद काफी ना-नुकुर के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। सोनिया ने 1998 से 2017 तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

राहुल गांधी

राहुल गांधी गांधी-नेहरू परिवार के छठवें सदस्य हैं जिन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। उन्हें 2017 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष चुना गया। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

Web Title: Gandhi Nehru Family presidents in Congress Party, Rahul Gandhi Resignation debate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे