राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने वीरभूमि पहुंचा गांधी परिवार, कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 20, 2018 08:17 AM2018-08-20T08:17:05+5:302018-08-20T11:36:23+5:30

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को टेलीकॉम, आईटी, पंचायती राज समेत अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है।

Gandhi family and congress leaders tribute to former prime minster Rajiv Gandhi on his birth anniversary | राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने वीरभूमि पहुंचा गांधी परिवार, कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद

राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने वीरभूमि पहुंचा गांधी परिवार, कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 74वीं जयंती हैं। दिल्ली के राजघाट परिसर में स्थित वीरभूमि समाधि स्थल पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनमें मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को टेलीकॉम, आईटी, पंचायती राज समेत अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। राजीव गांधी का जन्म इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े बेटे के रूप में 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। 

राजीव गांधी ने छोटे भाई संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना में मौत के बाद राजनीति में कदम रखा था। 21 मई 1991 को राजीव गांधी हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें एक रैली में जाते हुए बम से उड़ा दिया गया था। वीरभूमि समाधि स्थल में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनकी समाधि स्थल पर एक बड़ा कमल पुष्प जिसको घेरे हुए ४६ छोटे कमल उनके जीवन के वर्ष दर्शाते हैं। इसको घेरे हुए सभी राज्यों से आईं शिलाएं रखी हैं।


वीरभूमि में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। तस्वीरों में देखिए झलकियां...


भारत रत्न राजीव गांधी को याद करते हुए अशोक गहलोत ने लिखा कि वो दूरदर्शी थे।


English summary :
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: Former Prime Minister Rajiv Gandhi is known for his remarkable contributions to many sectors like Telecom, IT, Panchayati Raj and many more. Congress leaders on Monday paid tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary today


Web Title: Gandhi family and congress leaders tribute to former prime minster Rajiv Gandhi on his birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे