लाइव न्यूज़ :

गजवेल विधानसभा क्षेत्रः सीएम केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भाजपा विधायक इटाला राजेंद्र!, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 21:39 IST

Gajwel assembly constituency: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गयी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जतायी।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना इस कुशासन से निजात पाएगा।केंद्र में ‘‘डबल इंजन गैर भाजपा सरकार’’ की जरूरत है। देश में अबतक का सबसे ‘कमजोर एवं अकुशल’ प्रधानमंत्री बताया था।

हैदराबादः तेलंगाना में भाजपा विधायक इटाला राजेंद्र ने सोमवार को कहा कि वह गजवेल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपनी ‘‘चुनौती’’ के लिये प्रतिबद्ध हैं। राजेंद्र ने अपनी अनौपचारिक वार्ता को याद किया, जब उन्होंने राव के विरुद्ध चुनाव लड़ने की बात कही थी।

राव ‘केसीआर’ के नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने उस समय की अपनी कही बात को याद करते हुए कहा कि ‘‘अत्याचारी’’ टीआरएस शासन को खत्म करने का जिम्मा उनके जैसे किसी व्यक्ति पर है, जिसने तेलंगाना एवं अन्य आंदोलनों में हिस्सा लिया है। राजेंद्र ने कहा, ‘‘ एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो उनकी (केसीआर की) रणनीति, योजनाओं, क्षमता , साहस और कायरता को जानता है, मैंने कहा था कि आपको (केसीआर को) हराया जाना चाहिए। क्योंकि जब आपकी (राव की) हार होगी, तभी तेलंगाना इस कुशासन से निजात पाएगा।

मैंने उसी दृष्टिकोण से चुनौती दी थी। मैं उस चुनौती के लिये प्रतिबद्ध हूं।’’ उन्होंने दावा किया कि गजवेल से चुनाव लड़ने की उनकी टिप्पणी पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में राव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गयी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जतायी।

उन्होंने कहा कि मोदी की न केवल देश के लोगों, बल्कि दूसरे देशों के नेताओं द्वारा भी वैश्विक मंच पर तारीफ की गयी है। गौरतलब है कि रविवार को राव ने मोदी को देश में अबतक का सबसे ‘कमजोर एवं अकुशल’ प्रधानमंत्री बताया था और कहा था कि केंद्र में ‘‘डबल इंजन गैर भाजपा सरकार’’ की जरूरत है। 

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादनरेंद्र मोदीके चंद्रशेखर रावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब