G20 Summit 2023: घेवर, जलेबी से लिट्टी चोखा तक विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे ये लजीज पकवान, जानें डिनर मेन्यू

By अंजली चौहान | Published: September 9, 2023 03:26 PM2023-09-09T15:26:04+5:302023-09-09T15:31:14+5:30

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों में नाइजीरिया, अर्जेंटीना, इटली, एयू (कॉम्रोस द्वारा प्रतिनिधित्व) और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

G20 Summit 2023 From Ghevar, Jalebi to Litti Chokha, these delicious dishes will be served to foreign guests know the dinner menu. | G20 Summit 2023: घेवर, जलेबी से लिट्टी चोखा तक विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे ये लजीज पकवान, जानें डिनर मेन्यू

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsजी20 शिखर सम्मेलन में भारतीय व्यंजन परोसे जा रहे हैं देसी खानों से लेकर हर तरह की मिठाई भी मेन्यू में शामिल दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है

G20 Summit 2023: नई दिल्ली में आयोजित 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में विदेश के कई प्रतिनिधि भारत मंडपम में मौजूद हैं। भारतजी20 शिखर सम्मेलन की पहली बार मेजबानी कर रहा है।

भारत के लिए ये सम्मेलन बहुत खास है जिसके जरिए पूरा विश्व भारत की ताकत देखेगा। जी20 सम्मेलन में आने वाले नेताओं को आज रात्रि भोजन में लजीज व्यजंन परोसे जाएंगे।

विदेशी मेहमानों के लिए मिठाइयों से लेकर भारत के हर राज्य के फेमस खाने को भी इस दौरान परोसा जाएगा। भारत में सावन के समय घेवर को बहुत चाव से आया जाता है और इसे भी जी20 में परोसा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी होटल जहां विश्व नेता और प्रतिनिधि ठहरेंगे, उन्हें भिन्न व्यंजन परोसे जाएंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जी20 नेताओं को देश भर के व्यंजनों के साथ एक उत्तम भारतीय शाकाहारी थाली परोसी जाएगी।

मेहमानों के डिनर के लिए मेन्यू

जी20 मेहमानों के लिए स्टार्टर्स में पात्रम, टॉस्ड इंडियन ग्रीन सलाद, पास्ता और ग्रिल्ड सब्जी सलाद जैसी चीजें परोसी जाएंगी। बाजरे से बने कई व्यजंन परोसे जाएंगे।

मेन कोर्स में वनवनम-फॉरेस्ट मशरूम, बाजरा और केरल के लाल चावल के साथ कटहल गैलेट और ब्रेड जैसे मुंबई पाव शामिल होंगे। डेसर्ट में मधुरिमा है जो इलायची सुगंधित बार्नयार्ड बाजरे का हलवा होता है।

अंजीर-पीच का कोपोट और दूध और गेहूं के नट्स के साथ अम्बेमोहर चावल के क्रिस्प होंगे। पेय पदार्थ में कश्मीरी, फिल्टर कॉफी, पान के स्वाद वाला चॉकलेट, दार्जिलिंग चाय शामिल होंगे।

देसी व्यंजन जाएंगे परोसे 

इसके अलावा, व्यंजन में शोरबा, भुने हुए बादाम और सब्जी का शोरबा, शाकाहारी मुख्य कोर्स, पनीर लबाबदार (उत्तर प्रदेश व्यंजन), आलू लियोनेज, काजू मटर मखाना, सब्ज कोरमा, अर्राबियाटा सॉस में पेनी, मसूर, ज्वार दाल तड़का, चावल, प्याज जीरा की पुलाव, भारतीय ब्रेड,तंदूरी रोटी, बटर नान, कुलचा, खीरे का रायता, इमली और खजूर की चटनी, अचार, सादा दही, कुट्टू मालपुआ, केसर पिस्ता रसमलाई, गर्म अखरोट और अदरक का हलवा, स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, ब्लैक करंट आइसक्रीम। 

Web Title: G20 Summit 2023 From Ghevar, Jalebi to Litti Chokha, these delicious dishes will be served to foreign guests know the dinner menu.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे