लाइव न्यूज़ :

जी20 सम्मेलनः दिल्ली पुलिस ने फुल ड्रेस कारकेड रिहर्सल किया, यातायात प्रभावित होने की आशंका, लोगों को मेट्रो सेवा लेने की सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2023 10:58 IST

अधिकारियों के मुताबिक, कार के काफिलों को विभिन्न जगहों पर सुरक्षित पहुंचाने के अभ्यास के दौरान सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी गोलचक्कर, मानसिंह रोड गोलचक्कर, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, सत्य मार्ग/शांतिपथ गोलचक्कर, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉल्स्टॉय मार्ग और विवेकानंद मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को पूरी वर्दी में अभ्यास (फुल ड्रेस कारकेड रिहर्सल)  किया।इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया।यह अभ्यास सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, अपराह्न साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक और शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होगा।

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को पूरी वर्दी में अभ्यास (फुल ड्रेस कारकेड रिहर्सल)  किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया। 

यह अभ्यास सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, अपराह्न साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक और शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होगा। अभ्यास के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, कार के काफिलों को विभिन्न जगहों पर सुरक्षित पहुंचाने के अभ्यास के दौरान सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी गोलचक्कर, मानसिंह रोड गोलचक्कर, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, सत्य मार्ग/शांतिपथ गोलचक्कर, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉल्स्टॉय मार्ग और विवेकानंद मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा।

पुलिस ने कहा कि लोगों को इन मार्गों पर सामान्य से अधिक यातायात मिल सकता है, इसलिए उन्हें यात्रा की पहले से विस्तृत योजना बनाने और निर्दिष्ट समय में इन मार्गों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :जी20दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ