लाइव न्यूज़ :

‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक’ का भविष्य सुनहरा है: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसम्बर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक’(एवीजीसी) का भविष्य सुनहरा है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार आईआईटी-बम्बई के सहयोग से ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का गठन करेगी जहां एवीजीसी में पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएंगे।

जावड़ेकर ने ‘सीआईआई बिग पिक्चर समिट’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र उद्यमिता को बढ़ावा देने और क्षेत्र में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए पहल करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसे देश हैं जहां संचार प्रौद्योगिकी का विकास अभूतपूर्व है। मनोरंजन और मीडिया उद्योग के लिए काफी संभावनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) का भविष्य सुनहरा है और हमारे विशेषज्ञ दुनिया के शीर्ष फिल्म निर्माताओं को समर्थन प्रदान कर रहे हैं।’’

जावड़ेकर ने कहा कि सरकार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बम्बई के सहयोग से एक 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का गठन कर रही है, जहां एवीजीसी में पाठ्यक्रमों की पेशकश की जाएगी।

मंत्री ने उपस्थित लोगों को जनवरी 2021 में गोवा में होने वाले 51वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने घोषणा की कि आजादी के 75वें साल के मौके पर 2022 में कान में होने वाले फिल्म महोत्सव में भारत एक विशेष मंडप स्थापित करेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत अगले साल एक ग्लोबल मीडिया और फिल्म शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

इस मौके पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति ने कहा कि विभिन्न चैनलों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान जन-जागरुकता लाने की दिशा में अच्छा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन ने भी इस महामारी के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए बेहतर प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे धारावाहिकों के प्रसारण के माध्यम से दूरदर्शन ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पारिवारिक सामग्री के लिए अभी भी दर्शक हैं।

वेम्पति ने कहा कि ‘डीडी फ्री डिश’ जैसे प्रयास दुनियाभर में चलन स्थापित करनी वाली पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5जी जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां स्मार्ट फोन पर प्रसारण लेने का अवसर प्रदान करती हैं और भारत में स्टार्ट अप द्वारा इस अवसर का लाभ उठाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब