लाइव न्यूज़ :

हरियाणा बीजेपी में बगावत: सांसद ने कहा- बनाऊंगा नई पार्टी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2018 13:32 IST

गुरुवार (16 फरवरी) को हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली हुई। अमित शाह की ये रैली  प्रमुख विपक्षी दल आईएनएलडी के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक जींद हुई।

Open in App

नई दिल्ली, 17 फरवरी:  गुरुवार (16 फरवरी) को हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली हुई। अमित शाह की ये रैली  प्रमुख विपक्षी दल आईएनएलडी के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक जींद हुई। अमित शाह ने हुंकार भरते हुए यहां एक बार फिर से यहां भगवा रंग चढ़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर बीजेपी का परचम लहराना है।

ऐसे में अमित शाह की इस रैली के बाद अब बीजेपी के एक सांसद ने बगावत कर दी है। खबर के अनुसार कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि वह अपनी नई पार्टी तो 4 माह के अंदर पेश कर देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। राजकुमार सैनी एक लंबे समय से जाट आरक्षण का विरोध करते आए हैं। 

राजकुमार सैनी का क्या है कहना

वहीं, सैनी के ऐलान के बाद हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश बराला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को सारी जानकारी दे दी गई है। वहीं, राजकुमार सैनी बीते दिन हुई अमित शाह की रैली में भी नहीं पहुंचे थे। जिस पर उन्होंने कहा था कि  यह युवा हुंकार रैली सिद्धांतों को ताक पर रखकर आयोजित की गई। इसी कारण उन्‍होंने रैली से दूर रहना ही उचित समझा। बीजेपी  उनको रखे चाहे पार्टी से निकाले इसकी अब परवाह नहीं है।

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"