लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से हुआ लापता, स्थानीय पुलिस तलाश में जुटी

By विनीत कुमार | Updated: May 25, 2021 09:02 IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। भारत से भागने के बाद वह यही रह रहा था। हालांकि अब उसके वहां से लापता होनी की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और एंटीगुआ से सोमवार शाम से लापता हैमेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी उसके लापता होने की पुष्टि की हैचोकसी 2018 में भारत से भागने के बाद से ही एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ-बारबुडा से लापता हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में वह पहले से ही भारत से फरार है और सीबीआई समेत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसकी खोज में पिछले कुछ सालों से लगे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार चोकसी सोमवार शाम अपने घर से  द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक रेस्तरां में रात का खाना खाने निकला था। इसके बाद उसे नहीं देखा गया। उसकी गाड़ी हालांकि देर शाम जौली हार्बर में मिली। एंटीगुआ के समाचार चैनलों के माध्यम से ये जानकारी सामने आई है।

मेहुल चोकसी के वकील ने की लापता होने की पुष्टि

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी उसके लापता होने की पुष्टि की है। विजय अग्रवाल ने कहा, 'मेहुल चोकसी लापता हो गए हैं। उनके परिवार के सदस्य चिंतित हैं और उन्होंने मुझे फोन कर इस बारे में चर्चा की है। एंटीगुआ पुलिस जांच कर रही है।'

बता दें कि चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। चोकसी (61) और उसके भतीजे नीरव मोदी (49) पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। 

चोकसी असल में नीरव मोदी का मामा है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं। नीरव को ब्रिटेन में 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में एंटीगुआ की ओर से भगोड़े मेहुल चोकसी की नागरिकता को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि चोकसी ने इसे स्थानीय अदालत में चुनौती दी थी।

दूसरी ओर ब्रिटेन की सरकार ने पिछले ही महीने नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि मोदी के पास इस फैसले को यूके हाई कोर्ट में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है। ऐसे में उसके भारत लाए जाने में कुछ और महीनों का समय लग सकता है।

टॅग्स :मेहुल चौकसीपीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर