लाइव न्यूज़ :

आज से बिहार के सभी अनुमंडल अस्पतालों में एंटीजन जांच की सुविधा प्रारंभ कर दी जायेगी

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:35 IST

बिहार के सभी जिलों में पर्याप्त जांच किट्स विशेष रूप से एंटीजन जांच किट्स उपलब्ध करा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के अलावा गया शहर में आठ जगहों पर और मुजफ्फरपुर शहर में छह जगहों पर एंटीजन जांच प्रारंभ कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में जो जांच के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र बनाये गये हैं।पटना के 25 अस्पतालों में एवं पांच मोबाइल मेडिकल टीम के द्वारा ऑन डिमांड टेस्टिंग की शुरुआत 18 जुलाई से कर दी गयी है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के आलोक में राज्य के सभी अनुमंडल अस्पतालों में एंटीजन जांच की सुविधा मंगलवार से प्रारंभ कर दी जायेगी तथा अगले एक सप्ताह में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह सुविधा शुरू हो जायेगी।

वीडियो कॉंन्फ्रेस के माध्यम से मीडिया के साथ संवाद के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने रविवार को बताया कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति एवं जांच को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में मंगलवार से राज्य के सभी अनुमंडल अस्पतालों में एंटीजन जांच की सुविधा प्रारंभ कर दी जायेगी और अगले एक सप्ताह में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटीजन जांच की सुविधा शुरू हो जायेगी।

अनुपम ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में एंटीजन जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजों का ऑन डिमांड एंटीजन टेस्ट निःशुल्क किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पटना के 25 अस्पतालों में एवं पांच मोबाइल मेडिकल टीम के द्वारा ऑन डिमांड टेस्टिंग की शुरुआत 18 जुलाई से कर दी गयी है और कल पटना में 808 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी जिसमें 305 कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों का एंटीजन जांच भी किया गया।

अनुपम ने बताया कि पटना की तर्ज पर जांच की यह सुविधा सभी जिलों में शुरू कर दी गयी है। इसके लिए सभी जिलों में पर्याप्त जांच किट्स विशेष रूप से एंटीजन जांच किट्स उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना के अलावा गया शहर में आठ जगहों पर और मुजफ्फरपुर शहर में छह जगहों पर एंटीजन जांच प्रारंभ कर दी है।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जो जांच के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र बनाये गये हैं, उसके संबंध में पूरी जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा रहा है।  

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे