लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से के. विजय कुमार ने दिया इस्तीफा, वीरप्पन को मारने के लिए जाने जाते है IPS अधिकारी

By भाषा | Updated: October 15, 2022 15:05 IST

आपको बता दें कि कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए आभार जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने दिया इस्तीफा दे दिया है। वे गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्त थे। उन्होंने चंदन तस्कर वीरप्पन को भी मार गिराया था।

नई दिल्ली: चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले दिग्गज पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने निजी कारणों से गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। 

कुछ समय पहले निजी कारणों से इस्तीफा देने वाले कुमार ने दिल्ली में अपना आवास भी खाली कर दिया है और चेन्नई चले गए हैं। 

कुमार ने सबका जताया आभार

ऐसे में पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार से जब फोन पर बात किया गया तो उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अब चेन्नई में रहता हूं। मैने निजी कारणों से एमएचए में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिये आभार जताया है। 

आपको बता दें कि वह मुख्य रूप से वामपंथी कट्टरवादियों और जम्मू कश्मीर के मसलों पर सरकार को सलाह दे रहे थे। 

के. विजय कुमार को 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी

गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी कुमार को 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी। वह इसी साल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे और 2019 में फिर गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार बने।  

टॅग्स :Ministry of Home Affairsभारतनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल