लाइव न्यूज़ :

इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट मामले में लद्दाख से चार छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लद्दाख के चार छात्रों को इजराइल दूतावास विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार छात्रों को करगिल में गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है। लुटियन दिल्ली में 29 जनवरी को इजराइली दूतावास के बाहर हल्की तीव्रता का एक आईईडी विस्फोट हुआ था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

यहां एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर स्थित दूतावास से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए विस्फोट में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा था। राष्ट्रीय राजधानी का यह इलाका उच्च सुरक्षा वाला है।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा था कि यह सनसनी पैदा करने की शरारतपूर्ण कोशिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम