लाइव न्यूज़ :

बहराइच में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:13 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) नौ अप्रैल बहराइच की कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह प्रतिबंधित व दुर्लभ प्रजाति के कछुओं तथा शिकार करने के उपकरणों सहित चार वन्यजीव शिकारी तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह शहर के झिंगहाघाट मोड़ पर पुलिस टीम ने चार तस्करों को प्रतिबंधित दुर्लभ प्रजाति के शिकार कर लाए गये एक- एक जीवित कछुओं व उनको पकड़ने के दो लोहे के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।

निरीक्षक ने बताया कि कछुओं के साथ पकड़े गये शिकारी तस्कर शेरू कुमार, पिंटू, अजय और अनिल शहर के मंसूरगंज इलाके के रहने वाले हैं। आरोपी बरामद कछुओं को तस्करी कर जिले के बाहर ले जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत के माध्यम से जेल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस