लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में बिजनौर में दारोगा समेत चार लोग कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 15:47 IST

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि सबसे पहले थाने को संक्रमणमुक्त कर थाने के सभी पुलिसकर्मियों और दारोगा के सम्पर्क में आए सभी लोगों को पृथक कर उनके नमूने जांच को भेजे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदारोगा की डयूटी दो सिपाहियों के साथ पृथक केंद्र पर लगी थी। डीएम ने बताया कि वे तीनों पहले से तबलीगी जमात से संबंध के आधार पर पृथक किए जा चुके थे।

बिजनौरउत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोरोना वायरस के चार नये मरीजों में 59 वर्षीय दारोगा के भी शामिल होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जनपद में अब तक 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने सोमवार को बताया कि रविवार रात चार नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इनमें एक दारोगा भी शामिल है। दारोगा की डयूटी दो सिपाहियों के साथ पृथक केंद्र पर लगी थी। इन तीनों के नमूने 17 अप्रैल को जांच हेतु लिए गए थे। देर रात आयी रिपोर्ट मे दारोगा जांच में संक्रमित पाया गया जबकि दोनों सिपाहियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। माना जा रहा है कि तमाम साधन और प्रशिक्षण के बावजूद लापरवाही की गयी है।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि सबसे पहले थाने को संक्रमणमुक्त कर थाने के सभी पुलिसकर्मियों और दारोगा के सम्पर्क में आए सभी लोगों को पृथक कर उनके नमूने जांच को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना से सावधानी का प्रशिक्षण दिया गया था और चिकित्सकों को दी जाने वाली सुरक्षात्मक किट तथा मास्क दिए गये थे।

स्पष्ट है कि लापरवाही हुई है अत: सभी थानों के पुलिसबल को दोबारा प्रशिक्षित करने के आदेश दिए गये हैं। अन्य तीन कोरोना मरीजों के संबंध मे डीएम ने बताया कि वे तीनों पहले से तबलीगी जमात से संबंध के आधार पर पृथक किए जा चुके थे। जिले मे अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशबिजनौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत