लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 11:52 IST

Open in App

नोएडा, 25 अक्टूबर जनपद गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जिनमें आगरा से लौट रहे दो पर्यटक शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े एक कैंटर वाहन से आगरा से ताज महल देखकर लौट रहे पर्यटकों की कार टकरा गई। इस घटना में मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले साहिल मंडल तथा स्वप्न भट्टाचार्य की मौत हो गई। जबकि नाइजीरिया के रहने वाले तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में प्राची भाटी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए प्राची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिंकू नामक इस युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'