लाइव न्यूज़ :

झारखंड में चौबीस घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत, 269 नये मामले

By भाषा | Updated: November 13, 2020 09:55 IST

Open in App

रांची, 12 नवंबर झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मृतक संख्या बढ़कर 917 हो गयी जबकि संक्रमण के 269 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,493 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 917 हो गयी।

विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के 269 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,05,493 हो गयी है।

राज्य में 1,00,908 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 3,668 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

बृहस्पतिवार को राज्य में कुल 18,489 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 269 संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?