लाइव न्यूज़ :

आगरा में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:42 IST

Open in App

आगरा, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक वेंकट के ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों से अवैध शराब के साथ एक कार और दो तमंचे तथा कारतूस भी बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया एक गोपनीय सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री के लिए हिंगोट खेरिया पर खड़ा है। इस सूचना पर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया और उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम ओमप्रकाश बताया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे में एक पेटी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि एक दूसरा व्यक्ति सुखवीर बमरौली कटारा में कबाड़ के गोदाम के पीछे नकली शराब तैयार कर रहा है। पुलिस ने सुखवीर को पकड़ लिया और पाया कि कबाड़ गोदाम की आड़ में कुछ लोग नकली शराब तैयार कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद तीन आरोपियों सुखवीर, कुलदीप चौहान और महेंद्र प्रताप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब