लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में यासीन मलिक को पेश करने के मामले में चार अधिकारी निलंबित, तिहाड़ जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 22, 2023 16:33 IST

यासीन मलिक को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश करने के मामले में तिहाड़ जेल अधिकारियों ने दो सहायक अधीक्षकों, एक उपाधीक्षक और एक जेल वार्डन सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयासीन मलिक मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कीएक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अधिकारी निलंबितअदालत में मलिक की शारीरिक उपस्थिति से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली: आतंकी फंडिंग मामले के दोषी और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश करने के मामले में तिहाड़ जेल अधिकारियों ने दो सहायक अधीक्षकों, एक उपाधीक्षक और एक जेल वार्डन सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

आतंकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में मलिक की शारीरिक उपस्थिति से न्यायाधीश हैरान रह गए थे क्योंकि उसे तिहाड़ से लाने के लिए कोई विशेष निर्देश नहीं था। मलिक इस समय तिहाड़ में बंद है और वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने मलिक की व्यक्तिगत उपस्थिति को संबंधित जेल अधिकारियों की चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया था और मामले में जांच के आदेश दिए थे।

इस मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी और कहा कि यासीन को जेल से बाहर लाया जाना उच्च जोखिम वाला हो सकता था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखा और कहा कि ये गंभीर सुरक्षा चिंता का मामला है। यासीन मलिक को बिना किसी आधिकारिक आदेश के सुप्रीम कोर्ट लाया गया। मलिक भाग सकता था या मारा जा सकता था।

बता दें कि कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक उन कैदियों में से है जिसे जेल में भी बेहद कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है। मलिक को जम्मू-कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में दोषी ठहराया गया था। मलिक को विशेष एनआईए अदालत ने पिछले साल मई में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मलिक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

हालांकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए इस सजा से संतुष्ट नहीं है और यासीन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील दायर की है। एनआईए अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि दोषी को सज सुनाते हुए ट्रायल कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया है उसका अपराध राष्ट्र द्रोष की श्रेणी में आता है। इसके अलावा दोषी के कृर्त्य रेयरेस्ट ऑफ द रेयरेस्ट में आते है।

टॅग्स :यासीन मलिकसुप्रीम कोर्टतिहाड़ जेलMinistry of Home Affairsदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम