लाइव न्यूज़ :

इंदौर में डेंगू के चार नये मामले मिले

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:20 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान चार नये मामले मिलने के बाद इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 73 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "डेंगू के चार नये मरीज अलग-अलग अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में डॉक्टरों के पास पहुंचे थे। लक्षणों के आधार पर जांच कराए जाने पर उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।" मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल 73 मरीजों में से 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई और वे उनके घर में ही इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। पटेल ने बताया कि जिले में इस साल जनवरी से लेकर अब तक डेंगू से केवल एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला मॉनसून के आगमन के बाद जून से तेज हुआ है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा का पता लगाने के लिए रोजाना सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम