लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:11 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 24 दिसंबर देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हाल में यात्रा करने वाले चार लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,708 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर जांच के दौरान ये चार व्यक्ति संक्रमित पाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के 236 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 104 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या कहीं और जा चुके हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक और मरीज संक्रमण मुक्त हो गया, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,573 हो गई। इस अवधि में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। यहां छह मरीजों का उपचार चल रहा है।

अब तक यहां 5,89,087 लोगों को टीके की खुराक दी गई है जिनमें से 2,99,061 को दोनों खुराक मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब