लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:31 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, 15 अप्रैल आंध्र प्रदेश के विशाखपत्तनम के मधुरवाड़ा में बृहस्पतिवार तड़के एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई।

विशाखापत्तनम शहर के पुलिस आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा ने दोपहर के समय घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौतें दुर्घटनावश हुईं या फिर आत्महत्या या हत्या की गई। तीन मृतकों के शवों पर घाव मिले हैं।

उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सबूत एकत्रित कर रही है।

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ''फोरेंसिक सबूतों की जांच के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी।''

परिवार का मुखिया बंगारू नायडू (50) बहरीन में रहने के बाद कुछ साल पहले विशाखापत्तनम लौटा था। उसकी पत्नी होम्योपैथी डॉक्टर थी। उनके दो बेटे थे।

पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने आज तड़के उनके फ्लैट से धुआं उठता देखा, जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन सेवा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अग्निशनम और पुलिस टीमें फ्लैट पर पहुंची और अंदर घुसने के लिये मुख्य द्वार तोड़ दिया, जहां जले हुए शव पड़े थे।

पुलिस आयुक्त ने पड़ोसियों के हवाले से कहा कि नायडू परिवार में बीती रात कहासुनी हुई थी।

सिन्हा ने बड़े बेटे पर संदेह जताते हुए कहा कि परिवार में सबकुछ ठीक नहीं था।

उन्होंने कहा, ''बड़े बेटे के शव को छोड़कर अन्य तीनों के शवों पर घाव मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब