लाइव न्यूज़ :

मुंबई के गोवंडी में मकान ढहने से चार की मौत, सात लोग घायल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई पूर्वी मुंबई में गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक इमारत ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल के पास प्लॉट संख्या तीन पर हुई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया, “घटना की जानकारी मिलने पर, दमकल की सात गाड़ियां और दमकल की एक बचाव वैन और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।” उन्होंने बताया कि घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, घायलों को दो अस्पतालों - घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल और सायन में लोकमान्य तिलक मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया।

हालांकि, राजावाड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो मृतकों की पहचान नेहा परवेज शेख (35) और मोकर जाबिर शेख (80) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि नाजुक हालत में भर्ती कराई गए एक महिला जिसकी पहचान शमशाद शेख (45) के तौर पर हुई है, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बीएमसी अधिकारी ने बताया, “इस बीच, 22 वर्षीय फरीन शेख को मलबे से बाहर निकाला गया और राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।”

दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मलबे से 15 लोगों को बाहर निकाला गया है और अभियान अब भी जारी है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य सभी का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब