सीआरपीएफ के शिविर में गोलीबारी, चार जवानों की मृत्यु, तीन अन्य घायल

By भाषा | Published: November 8, 2021 08:39 AM2021-11-08T08:39:47+5:302021-11-08T08:39:47+5:30

Four jawans killed, three others injured in firing in CRPF camp | सीआरपीएफ के शिविर में गोलीबारी, चार जवानों की मृत्यु, तीन अन्य घायल

सीआरपीएफ के शिविर में गोलीबारी, चार जवानों की मृत्यु, तीन अन्य घायल

सुकमा, आठ नवंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में ​जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.30 बजे एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके—47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी। इस घटना में चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंचे तथा आरोपी जवान को पकड़ा। बाद में हताहत जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है। सुंदरराज ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four jawans killed, three others injured in firing in CRPF camp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे