लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मामले में एसएचओ व सरपंच सहित चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:44 IST

Open in App

जयपुर, 11 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को एक थाना प्रभारी एवं सरपंच समेत चार लोगों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है । ब्यूरो के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि दौसा जिले के मंडावर के थानाधिकारी (एसएचओ) व हैड कांस्टेबल को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते एवं झालावाड़ जिले में एक सरपंच को दलाल समेत 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके विरूद्ध दर्ज लूट के मामले में लूट की राशि बरामद होने के बावजूद राजीनामा कराने व पुलिस अभिरक्षा नहीं लेने की एवज में मंडावर के थानाधिकारी, उपनिरीक्षक लाल सिंह व हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बृहस्पतिवार को थानाधिकारी लाल सिंह व हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह को परिवादी से 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी भूपेन्द्र सिंह ने 20,000 रुपये बतौर रिश्वत लिए थे।

वहीं झालावाड़ जिले में ग्राम पंचायत तीतरवासा के सरपंच कालूलाल व दलाल रामलाल प्रजापत को परिवादी से 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना