बिहार: नालंदा में एक घर में हुए बम ब्लास्ट में चार बच्चे जख्मी, मौके से तीन जिंदा बम बरामद
By भारती द्विवेदी | Published: August 15, 2018 04:11 PM2018-08-15T16:11:23+5:302018-08-15T16:22:46+5:30
फिलहाल सभी जख्मी बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली, 15 अगस्त: बिहार के नालंदा में बम ब्लास्ट में चार बच्चे जख्मी हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, नालंदा के राहुई गांव के एक घर में बम फटने से चार बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मौके से तीन जिंदा बम बरामद किया गया है। फिलहाल सभी जख्मी बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।
Nalanda: Four children injured after a bomb exploded at a house in Rahui; visuals from the hospital. Three more live bomb recovered from the house. More details awaited. #Biharpic.twitter.com/xlzyxyJXit
— ANI (@ANI) August 15, 2018
ये हादसा नालंदा के राहुई थाना क्षेत्र के खाजेसराय गांव में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव कुमार नामक के एक शख्स ने हाल ही में घर खरीदा था। घर खरीदने के बाद वो अपने नए घर सफाई करवा रहा था। सफाई के दौरान घर में एक थैले मिला, जिसमें बम छिपा कर रखा हुआ था। थैले को छूते ही बम फटा गया। विस्फोट के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हीं लोगों ने इलाज के लिए सभी घायलों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ भर्ती कराया है।