सियाचिन के ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 4 जवान शहीद, 2 कुलियों की भी मौत

By भाषा | Published: November 19, 2019 12:35 AM2019-11-19T00:35:38+5:302019-11-19T05:51:32+5:30

सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम पर्वत श्रृंखला पर 20 हजार फीट की ऊंचाई पर है और यह दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है। सर्दियों के मौसम में यहां जवानों का सामना अक्सर बर्फीले तूफान और भू-स्खलन से होता है।

Four army personnel and two porters died in North Siachen due to icy storm | सियाचिन के ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 4 जवान शहीद, 2 कुलियों की भी मौत

सर्दियों के मौसम में यहां जवानों का सामना अक्सर बर्फीले तूफान और भू-स्खलन से होता है।

Highlightsहिमस्खलन की चपेट में आने के कारण सेना के चार जवानों और दो कुलियों की मौत हो गयी। सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम पर्वत श्रृंखला पर 20 हजार फीट की ऊंचाई पर है

सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में सोमवार को दोपहर बाद हुए हिमस्खलन की चपेट में आने के कारण सेना के चार जवानों और दो कुलियों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना के छह कर्मियों समेत आठ लोगों का एक समूह दोपहर बाद तीन बजे 19 हजार फुट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में सेना के दो जवान बच गए हैं। उन्होंने बताया कि पास की चौकी से राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। अधिकारी ने बताया कि बेहतर प्रयास करने के बाजवूद हाइपोथर्मिया (अत्यधिक सर्दी) की वजह से चार सैनिकों एवं दो नागरिकों की मौत हो गयी।

सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम पर्वत श्रृंखला पर 20 हजार फीट की ऊंचाई पर है और यह दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है। सर्दियों के मौसम में यहां जवानों का सामना अक्सर बर्फीले तूफान और भू-स्खलन से होता है। पारा भी यहां जवानों का दुश्मन बनता है और इलाके में तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। 

Web Title: Four army personnel and two porters died in North Siachen due to icy storm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे